{"_id":"6756a77eac9b1199cd0530f7","slug":"video-three-day-district-level-geeta-jayanti-festival-started-in-fatehabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का हुआ आगाज
फतेहाबाद के पंचायत भवन में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के तहत तीन दिवसीय जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ जिला उपायुक्त मनदीप कौर ने किया।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता संपूर्ण ज्ञान का भंडार है। अपनी अज्ञानता के कारण हम उसके मूल अर्थ को नहीं समझ पाते हैं। एक बार यदि गीता हदय में उतार ली जाए तो जीवन का ढंग बदल जाता है। गीता तो असल मायनों में सुखद जीवन जीने की पाठशाला है। जितना दोहराओगे उतने ही पारंगत होते जाओगे। मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई 30 से अधिक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया और योजनाओं की जानकारी भी ली।
मनदीप कौर ने कहा कि गीता कहती है कि सब कर्म करो और फल की चिंता मत करो। इसलिए सभी को अपने कर्म को करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। मुख्य अतिथि उपायुक्त मनदीप कौर ने हवन में भाग लेकर आहुति भी डाली। इस मौके पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम जयवीर यादव, जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई, डीआईपीआरओ आत्माराम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।