{"_id":"6756b07d1d48e4a62c0eb701","slug":"video-a-toxic-atmosphere-has-been-created-in-the-bjp-government-dolly-sharma-said-in-meerut","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भाजपा सरकार में बन गया विषाक्त माहौल, मेरठ में बोलीं डॉली शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भाजपा सरकार में बन गया विषाक्त माहौल, मेरठ में बोलीं डॉली शर्मा
बंटोगे तो कटोगे की सियासत करने वाली भाजपा देश के संविधान की मूल भावना का अनादर करती है। ये लोग भारत के लोकतांत्रिक और सेक्युलर चरित्र को खत्म करना चाहते हैं। रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं। कहा कि भाजपा के नापाक मंसूबों को विफल करने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। हम राजनैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक तरीके से देश के मूल चरित्र को बचाए रखने के लिए लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सभी के शरीर में एक जैसा रक्त बहता है और यह लाल रक्त हमें जातियों और धर्माें में बंटने से रोकता है और एक रखता है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉली शर्मा ने संभल प्रकरण की कड़ी जांच की मांग की। कहा कि पुलिस से हटाकर एजेंसी को मामला दिया जाए ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। आरोप लगाया कि कुंदरकी चुनाव में घपला हुआ। वहां कमरा बंद करके धड़ाधड़ वोट डाले गए। राहुल गांधी को संवैधानिक हक है संभल जाने का। सरकार के अनुसार सब कुछ ठीक है तो वहां जाने क्यों नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सोनिया गांधी का जन्मदिन हर जनपद में मनाया जाएगा। कहा कि महिला आरक्षण बिल कांग्रेस लाई और सोनिया गांधी ने ही उसे सदन में पास कराया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।