{"_id":"675705a35293c0cf8b06bfaf","slug":"video-himachal-handball-team-will-leave-for-ludhiana-tomorrow","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : लुधियाना के लिए हिमाचल हैंडबाल टीम कल होगी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : लुधियाना के लिए हिमाचल हैंडबाल टीम कल होगी रवाना
नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए पुरूष वर्ग हिमाचल की टीम मंगलवार को रवाना होगी। लुधियाना में 11 से 17 दिसंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिमाचल प्रदेश के 16 खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर से खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ऊना जिला से दिव्यांश ठाकुर, करणवीर सिंह, प्रवीण, मनीष कुमार, दमन, मयंक, बिलासपुर जिला से देव प्रकाश, स्वप्रीत, तनीष, प्रिंस चौहान, शुभम, सरोज गौतम, जतिन चौहान, कांगड़ा से अंकुश चौधरी, उदय और सिरमौर से मोहम्मद साकिब का चयन किया गया है। जिसमें शिक्षा विभाग की ओर से शारीरिक शिक्षक का जिला ऊना उच्चतर उपनिदेशक शिक्षा कार्यालय से एडीपीईओ जगजीत सिंह, अश्वनी कुमार प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक, शमशेर सिंह डीपीई और कांगड़ा जिला से विषम प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक की देखरेख में बच्चे रवाना होंगे। शिक्षा विभाग उच्चतर उपनिदेशक राजेंद्र कौशल ने बताया कि यहां पर बच्चों का नेशनल चैंपियनशिप में शामिल होने से पहले हैंडबॉल गेम से संबंधित बारीकियां सिखाई गई और टीम मंगलवार को सुबह लुधियाना के लिए रवाना होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।