Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Guna News
›
the complainant who cheated more than Rs 35 crore on the pretext of earning big money from digital marketing
{"_id":"6756afbf9e31b506e70c2669","slug":"in-guna-the-complainant-who-cheated-more-than-rs-35-crore-on-the-pretext-of-earning-big-money-from-digital-marketing-lost-rs-3-crore-63-lakh-due-to-greed-reached-the-police-station-guna-news-c-1-1-noi1226-2398522-2024-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Guna: डिजिटल मार्केटिंग से मोटी कमाई का झांसा देकर 35 करोड़ से ज्यादा की ठगी, पैसे गंवाने वाले पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Guna: डिजिटल मार्केटिंग से मोटी कमाई का झांसा देकर 35 करोड़ से ज्यादा की ठगी, पैसे गंवाने वाले पहुंचे थाने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना Published by: गुना ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 02:35 PM IST
गुना शहर में एक युवा ने दर्जनों लोगों से डिजिटल मार्केटिंग में निवेश के बाद मोटी कमाई का लालच देकर करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दिया है। आरोपी अपने साथी के साथ रुपए समेटकर गुना से फरार हो गया है। लालच में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवाने वाले 24 से ज्यादा लोग रविवार को पुलिस थाने में पहुंचे और अपनी आपबीती बयां की है।
जानकारी सामने आई है कि गुना कोतवाली थाना अंतर्गत बूढ़े बालाजी निवासी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर एक कंपनी में राशि निवेश कराने का लालच देकर जिले के दर्जनों लोगों को अपने जाल में फंसा लिया। आरोपियों ने गुना शहर के ही कैंट में अपना दफ्तर खोला था, जिसमें वे निवेशकों को बुलाकर समझाते थे कि उनकी कम्पनियां डिजिटल मार्केटिंग में पैसा निवेश करती हैं। कुछ ही समय में राशि दोगुनी से तीन गुनी हो जाती है। शुरुआत में निवेशकों ने छोटी रकम इन्हें सौंप दी। आरोपियों ने लालच बढ़ाने के उद्देश्य से कई लोगों का पैसा भी वापस कर दिया। इसके बाद निवेशक उनके झांसे में आ गए और लाखों रुपए बिना सोचे-समझे निवेश कर दिए। रकम जब करोड़ों में पहुंच गई तो आरोपी अपना सामान समेटकर गुना से ही फरार हो गए हैं।
निवेशकों ने उन्हें तलाशने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग रहा है। फिलहाल सामने आए 24 शिकायकर्ता निवेशकों ने एसपी को करीब 3 करोड़ 63 लाख रुपए का हिसाब दिया है, जो उन्होंने दोनों ठगों को सौंपा था। शिकायत में बताया गया है कि पूरे ठग गिरोह को 25 वर्षीय युवा लीड कर रहा था। वही निवेशकों को अपने झांसे में लेता था और बड़ी-बड़ी कम्पनियों में पैसे निवेश करने की प्रक्रिया से लेकर ब्याज के माध्यम से मोटी रकम वापस मिलने का झांसा भी देता था।
पहले कोतवाली फिर जाना पड़ा कैंट
करोड़ों रुपए की ठगी का शिकार हुए निवेशकों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, ठगी का मास्टरमाइंड गुना शहर कोतवाली क्षेत्र में बूढ़े बालाजी का रहने वाला है। इसलिए निवेशक सबसे पहले शहर कोतवाली में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए। हालांकि उन्हें पुलिस द्वारा बताया कि आरोपियों ने ठगी कैंट क्षेत्र में दफ्तर खोलकर की थी, इसलिए उनकी शिकायत कैंट थाने में ही दर्ज होगी। इसके बाद निवेशकों को कैंट थाने का रुख करना पड़ रहा है, जहां फिलहाल आवेदन दिया गया है। पुलिस एफआईआर की कार्रवाई कर रही है।
किसी ने 3 तो किसी ने थमा दिए 42 लाख रुपए
डिजिटल मार्केटिंग के जरिए थोड़े ही समय में ज्यादा कमाई का लालच मिलने से निवेशकों ने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा ठगों को ऐसे ही सौंप दिया। कोई गारंटी नहीं थी न ही शहर का कोई जाना-पहचाना व्यक्ति इस लेन-देन के बीच आया। शिकायत में बताया गया है कि एक निवेशक ने 26 लाख रुपए, एक ने 3 लाख रुपए, एक ने 30 लाख रुपए, एक ने 20 लाख रुपए, एक ने 10 लाख रुपए, एक ने ने 17 लाख रुपए, एक ने 5 लाख रुपए, एक ने 16 लाख रुपए, एक ने 3 लाख 36 हजार रुपए, एक ने 3 लाख रुपए, एक ने 42 लाख 87 हजार रुपए, एक ने 22 लाख, एक ने 8 लाख, एक ने 80 लाख, एक ने 1 लाख 70 हजार, एक के 25 लाख 88 हजार, एक के 18 लाख 50 हजार रुपए, एक के 9 लाख 50 हजार रुपए, एक के 28 लाख रुपए, एक के 5 लाख रुपए निवेश करने की बात कही है। इस राशि को ठग लेकर फरार हो गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।