{"_id":"6756b7a21d854aa64d0c73bf","slug":"video-stall-of-doctors-of-ayush-department-in-geeta-mahotsav-gurugram","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गीता महोत्सव में आयुष विभाग के चिकित्सकों का स्टॉल, इस एप से मिलेगी आरोग्य होने की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गीता महोत्सव में आयुष विभाग के चिकित्सकों का स्टॉल, इस एप से मिलेगी आरोग्य होने की जानकारी
अब आयुष विभाग एप के माध्यम से लोगों उसके शरीर की प्रकृति के हिसाब से आरोग्य के सूत्र बताएगा। आयुष विभाग ने इसके लिए एक एप बनाया है, जिसमें व्यक्ति के शरीर की सारी जानकारी लेकर, उनकी प्रकृति बताई जाएगी कि उनके वात, पित्त, कफ किस दोष की प्रधानता है। इसका संतुलन वे कैसे कर सकते हैं। हर मौसम इस एप के माध्यम से लोग यह जान सकेंगे, अभी उन्हें खान-पान में क्या शामिल करना है। किन चीजों से बचना है। किस तरह के योगासन सही होगे। आयुष एप माध्यम से एक सर्वे भी कर सर्वे भी कर रहा है। लोग स्वास्थ्य विभाग के नजदीक आयुष केंद्र, क्लीनिक,पीएचसी, सीएचसी , जिला अस्पताल में आयुष के डॉक्टर से अपनी प्रकृति हिसाब से जीवन शैली की सलाह ले सकते हैं। अपने रोगों के उपचार करा सकते हैं। गुरुग्राम के सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन में आयोजित गीता महोत्सव में आयुष विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ गीतांजली अरोड़ा और डॉक्टर मोनिका ने आयुष विभाग के स्टॉल पर मौजूद थी। उन्होंने गीता महोत्सव में आने वाले लोगों और प्रकृति परीक्षण की जानकारी दी। गुरुग्राम के उपायुक्त अजय कुमार ने भी देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के लिए आयुष के एप की जानकारी लेने में दिलचस्पी दिखाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।