Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sidhi News lineman repairing lights in Chhui Bazar died due to electric shock people blocked road
{"_id":"675700c7a4117d26040962d1","slug":"lineman-who-was-making-electricity-in-chhuhi-market-got-electrocuted-and-his-family-members-blocked-the-road-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2400066-2024-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: छुही बाजार में लाइट बना रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत, लोगों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: छुही बाजार में लाइट बना रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत, लोगों ने किया चक्काजाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 10:21 PM IST
सीधी जिले में जनपद पंचायत क्षेत्र मझौली के ग्राम तिलवारी में सोमवार के दिन सैकड़ों की संख्या में लोगों ने रोड को बाधित कर चक्काजाम शुरू कर दिया। जानकारी लगते ही थाना प्रभारी एसडीम तहसीलदार सहित बिजली विभाग के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जहां परिजनों को समझाइश देते हुए वे सभी अधिकारी कर्मचारी नजर आ रहे थे।
दरअसल, यह पूरा मामला रविवार के दिन दोपहर एक बजे का है। जहां पुष्पेंद्र द्विवेदी बिजली विभाग के आउटसोर्स में बतौर कर्मचारी के पद पर पदस्थ थे। जहां रविवार के दिन छुही बाजार में वह विद्युत तार सुधारने का कार्य कर रहे थे। तभी अचानक उन्हें करंट का झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गए तथा उनके दोनों हाथ कट गए। आनन-फानन में अन्य लोगों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मझौली अस्पताल ले गए, जहां से रीवा जिला अस्पताल के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया। स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया। जहां उन्होंने आज सुबह दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
वहीं, ग्रामीणों के द्वारा इस स्थिति को देखते हुए पुष्पेंद्र द्विवेदी के लाश को बीच सड़क पर रखकर सोमवार के दिन दोपहर दो बजे से चक्काजाम कर दिया गया। इसके बाद थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल एसडीएम मझौली आरपी त्रिपाठी के साथ पूरा अमला मौके पर पहुंचा और सभी को समझाइश देता हुआ नजर आया।
क्या थी उनकी मांग
वहीं, चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजे की राशि दी जाए। इसके अलावा परिजनों में एक व्यक्ति को शासकीय नौकरी दी जाए। विद्युत विभाग मझौली केके भरत शाह को निलंबित किया जाए। जहां इन तीनों मांगों को लेकर सभी लोग बैठे हुए थे, जिसके बाद शाम करीब 4:30 बजे विद्युत विभाग के आरके तिवारी पहुंचे। जहां उन्होंने मझौली स्थान से फिलहाल हटा दिया है और जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। इसके अलावा विद्युत विभाग के कंपनी की ओर से पांच लाख की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। साथ ही चार लाख रुपये विद्युत विभाग के बीमा के अनुसार दिया जाना प्रस्तावित है।
वहीं, थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि परिजनों ने चक्काजाम किया था। जहां वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा उनकी कुछ मांगों को मान लिया गया है और जांच के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। इसके बाद सभी कर्मचारी और अधिकारियों ने समझाइश और चक्का जाम को समाप्त कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।