{"_id":"6756cef8738cca00a20b20a3","slug":"video-police-solved-the-theft-case-in-kalanwali-of-sirsa-caught-the-thief","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिरसा के कालांवाली में चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, चोर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिरसा के कालांवाली में चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, चोर पकड़ा
सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में एक सप्ताह में निरंतर हो रही चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। कालांवाली निवासी पुलिन पुत्र धर्मपाल को पुलिस ने 21,200 रुपये की नगदी के साथ काबू किया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान दूसरे साथियों की जानकारी हासिल कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने बताया कि 7 दिसंबर को सौरभ पुत्र मनोहर लाल निवासी ख्योवाली ने लिखित शिकायत दी थी कि वह मंडी कालांवाली में ग्रामीण बैंक मित्र का काम करता है। रात को उसकी दुकान का ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान से 21,200 रुपये की नगदी और दो सीसीटीवी कैमरे चोरी कर ले गया। कालांवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की सीसीटीवी फुटेज व साइबर सेल की सहायता से आरोपी पुलिन के खिलाफ सबूत जुटाकर गिरफ्तार किया गया। आरोपी से चोरीशुदा 21,200 रुपये की नगदी बरामद की गई है।
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए उसने यह चोरी की है । आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी तथा इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।