{"_id":"675667814b1beb621205140e","slug":"truck-full-of-chilli-overturned-on-nh-44-highway-ruckus-among-truck-drivers-over-illegal-recovery-by-rto-sagar-news-c-1-1-noi1338-2398311-2024-12-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sagar News: एनएच 44 हाईवे पर मिर्ची से भरा ट्रक पलटा, आरटीओ की अवैध वसूली पर ट्रक चालकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: एनएच 44 हाईवे पर मिर्ची से भरा ट्रक पलटा, आरटीओ की अवैध वसूली पर ट्रक चालकों का हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2024 09:49 AM IST
Link Copied
सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-44 पर ग्राम अटा कर्नेलगढ़ में रविवार सुबह आरटीओ टीम द्वारा अचानक बैरिकेड लगाने से तेज रफ्तार मिर्ची से भरा ट्रक पलट गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आईं, जिसे 108 एम्बुलेंस से जिला मुख्यालय सागर के सामुदायिक केंद्र भेजा गया। हादसे के बाद अन्य ट्रक चालकों ने हाइवे पर जमकर हंगामा किया और आरटीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फोरलेन हाईवे को जाम कर दिया।
आरटीओ की अवैध वसूली पर आरोप ट्रक चालकों का आरोप है कि आरटीओ टीम हर ट्रक से 2000 से 3000 रुपये की अवैध वसूली करती है। उनका कहना है कि नियमों का पालन करने के बावजूद उन्हें परेशान किया जाता है। प्रदर्शनकारी चालकों ने बताया कि आरटीओ के निजी कर्मचारी जबरदस्ती ट्रकों को रोकते हैं और पैसे न देने बदतमीजी तथा मारपीट करते हैं। जाम और प्रदर्शन सुबह 10 बजे शुरू हुए विरोध में चालक हाईवे पर एकत्र हुए और वाहनों को तितर-बितर कर खड़ा कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया हाइवे पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई सूचना मिलने पर मालथौन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
थाना प्रभारी ने चालकों को समझाइश दी, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। हादसे के बाद आरटीओ टीम के कर्मचारी मौके से भाग गए। इस घटना ने आरटीओ की कार्यप्रणाली और अवैध वसूली के खिलाफ गुस्से को और बढ़ा दिया है। गौरतलब हो कि देश के सबसे लम्बे इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रतिदिन हजारों ट्रक निकलते है और सागर जिले के परिवहन चेकिंग दस्ते पर अक्सर ट्रक चालकों से अवैध वसूली के आरोप लगते रहते है, लेकिन अब ट्रक चालकों ने एकत्र होकर विरोध करना शुरू कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।