{"_id":"6756cf0211c4e5b10a024275","slug":"video-buses-sent-from-bhiwani-to-panipat-for-pms-program-rural-routes-remained-closed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पानीपत भेजी बसें, ग्रामीण रूट रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पानीपत भेजी बसें, ग्रामीण रूट रहे बंद
भिवानी से पानीपत में बीमा सखी योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। कार्यक्रम में जिले से स्वयं सहायता समूह की महिला को लेकर जाने के लिए रोडवेज बसों को लगाया गया था। जिसके कारण जिले में रोडवेज बस सेवा प्रभावित रही। यात्रियों को धक्क-मुक्की करते हुए सफर करना पड़ा। किसी भी ग्रामीण रूट पर यात्रियों को बस सेवा नहीं मिल पाई।
जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही, शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बसों के लिए दो से तीन घंटे का इंतजार करना पड़ा। वहीं लड़कियों को बसों के पायदानों में खड़े होकर सफर करना पड़ा। जिले से 151 बसे पानीपत जाने के बाद केवल 72 बसें ही ऑन रूट रही। दिल्ली रूट पर केवल एसी बसों को संचालन हुआ।
जिसके कारण यात्रियों को साधारण बसों की बजाय ज्यादा किराया भरकर सफर करना पड़ा। जिससे यात्रियों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। सोमवार देर सायं तक बसें डिपो में आएंगी। जिसके बाद मंगलवार से परिवहन व्यवस्था पटरी पर आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।