{"_id":"6756c9c5cfd309698f090fb2","slug":"video-agra-lucknow-expressway-is-becoming-expressway-of-accidents","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनता जा रहा 'हादसों का एक्सप्रेसवे', 34 लोगों की जा चुकी है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनता जा रहा 'हादसों का एक्सप्रेसवे', 34 लोगों की जा चुकी है जान
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे यह हादसों का एक्सप्रेस वे बनता जा रहा है। कन्नौज में प्रतिदिन कोई न कोई हादसा हो रहा है, जिसमें अब तक 34 लोगों की जान जा चुकी है। यातायात पुलिस और यूपीडा के मुताबिक कन्नौज जिले में एक्सप्रेस वे पर जनवरी 2024 से लेकर अब तक 21 हादसे हुए, जिनमें 34 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 132 लोग घायल हो चुके हैं। इनमें 26 लोग ऐसे हैं, जो अंग भंग होने से अपाहिज हो चुके हैं। हादसे के तीन मुख्य कारण बताए गए हैं, जिनमें नशा, नींद और रफ्तार प्रमुख हैं। 10 हादसे ऐसे हुए जो एक्सप्रेसवे पर किनारे खड़े या खराब वाहनों से टकराकर हुए हैं। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश सिंह और यातायात सीओ डॉ.प्रियंका बाजपेई का कहना है कि अब तक 250 वाहनों का ओवर स्पीड में चालान किया जा चुका है। लेजर स्पीड गन से भी चालान किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।