{"_id":"6756cec3073f9db7d804f2ad","slug":"video-only-25-applicants-reached-document-verification-for-atf-recruitment-in-fatehabad","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में एटीएफ भर्ती के लिए दस्तावेज वेरिफिकेशन में पहुंचे सिर्फ 25 आवेदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में एटीएफ भर्ती के लिए दस्तावेज वेरिफिकेशन में पहुंचे सिर्फ 25 आवेदक
एम्स से मंजूरी मिलने के बाद टोहाना में नशा पीडि़तों के उपचार के लिए एटीएफ शुरू हो चुका है। लेकिन चुनाव आचार सहिंता के चलते डॉक्टर व स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया अटकी रही। अब भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को आवेदकों को दस्तावेज जांच के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में बुलाया गया। यहां पर कमेटी द्वारा आवेदकों के दस्तावेज जांचे गए। लेकिन दस्तावेजों की जांच के लिए 97 में से सिर्फ 25 ही आवेदक पहुंचे।
इसके चलते सिविल सर्जन कार्यालय ने बुधवार को आवेदकों को दोबारा बुलाया है। आवेदकों को सख्त चेतावनी भी जारी की है कि अनुपस्थित रहने पर दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा। बता दें कि एटीएफ में मेडिकल ऑफिसर, नर्स, काउंसलर, डाटा मैनेजर के पद पर भर्ती होनी है। इसको लेकर 97 आवेदन आ चुके है। जबकि एक-एक पद है। भर्ती प्रक्रिया सिविल सर्जन कार्यालय एनएचएम गाइडलाइन के मुताबिक कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।