Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : A young businessman committed suicide in Hansi, he was upset due to loss in business and not getting back the loan money
{"_id":"6756cf0b8dc6eec2560ff211","slug":"video-a-young-businessman-committed-suicide-in-hansi-he-was-upset-due-to-loss-in-business-and-not-getting-back-the-loan-money","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हांसी में युवा कारोबारी ने की आत्महत्या, व्यापार में नुकसान व उधार के पैसे वापिस न मिलने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हांसी में युवा कारोबारी ने की आत्महत्या, व्यापार में नुकसान व उधार के पैसे वापिस न मिलने से था परेशान
हांसी के मुलतान कॉलोनी में एक युवा कारोबारी ने पैसे के लेन देन को लेकर घर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें चार युवकों को मौत का जिम्मेदार बताया है। इनसे कारोबारी ने पैसे लेने थे। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। युवक कारोबार में हो रहे नुकसान व उधार के पैसे वापिस न मिलने के कारण मानसिक रूप से परेशान था।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान अरुण महता के रूप में हुई है। उसकी पुरानी सब्जी मंडी के समीप बाला जी टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान थी। अरुण ने सुबह करीब दोपहर एक बजे घर पर सुसाइड किया। वह घर पर प्रथम तल पर बने कमरे में अकेला था। परिजन जब ऊपर गए तो उन्हें इस बारे में पता लगा।
जिसके बाद आस पास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं शव के पास से पुलिस को दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने चार युवकों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इसमें से एक युवक उसकी दुकान पर काम करता था। अन्य तीन युवकों से पैसे का लेन देन था। मृतक अरुण के सुसाइड नोट के अनुसार यह चारों उसके पैसे वापिस नहीं दे रहे थे। इसलिए वह परेशान था। जिसके चलते उसने सुसाइड किया। पुलिस अधिकारियों की तरफ से परिजनों के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि मृतक अरुण अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। अरुण की बहन पानीपत में विवाहित है। अरुण ही घर को संभाले हुए था। सुसाइड के बाद से परिजनों को बुरा हाल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।