{"_id":"6756ce1349b9ced3290eb6ff","slug":"video-51-sataraya-maga-ka-samathhana-naha-hana-sa-kagarasaya-ma-rashha-daema-karayalya-ma-kaya-paratharashana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : 51 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने से कांग्रेसियों में रोष, डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : 51 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं होने से कांग्रेसियों में रोष, डीएम कार्यालय में किया प्रदर्शन
बागेश्वर नगर पालिका क्षेत्र की 51 सूत्रीय समस्याओं के निदान की मांग को लेकर कांग्रेसी फिर मुखर हो गए हैं। कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर जल्द समस्याओं का निदान करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने पर 16 दिसंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
कांग्रेस के जिला संगठन मंत्री कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। जोशी ने बताया कि समस्याओं को लेकर विगत छह सितंबर को एसडीएम कार्यालय में अनिश्चिकालीन धरना दिया गया था। तब एसडीएम और विभागीय अधिकारियों के साथ हुई बैठक में जल्द समस्याओं के निदान का आश्वासन मिला था। हालांकि अब भी इक्का-दुक्का समस्याओं को छोड़कर बाकी जस की तस हैं। कार्यकर्ताओं ने नगर के झूला पुल की मरम्मत, यूजर चार्ज वापस लेने, मेहनरबूंगा और कफलखेत बाईपास में डामरीकरण, जीतनगर-कठायतबाड़ा पुल का निर्माण, बस स्टेशन से एसबीआई तक नालियों का निर्माण, नगर की सभी नालियों और कलमठों की सफाई, ताकुला एनएच में चल रहे चौड़ीकरण के कार्य की जांच, नदीगांव में रैनबसेरे को शुरू करने, नगर में लगी टाइलों की जांच, स्लाटर हाउस खोलने, ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण, जिला अस्पताल में चल रहे नवीनीकरण और सुधारीकरण कार्य की जांच, अस्पताल में तीन पर्ची काउंटर खोलने, जिले से बाहर संबंद्ध चिकित्सकों की वापसी, अस्पताल में सभी रिक्त पदों को भरने, अस्पताल की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, नगर में फड़ व्यापारियों के लिए वेंडर जोन बनाने समेत सभी समस्याओं का जल्द निदान करने की मांग की। इस मौके पर हिमांशु कुमार, प्रकाश वाच्छमी, सुनील पांडेय, ललित कुमार, संस्कार भारती, जयदीप कुमार आदि।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।