Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : 123 buses went from Kaithal depot to attend the Prime Minister's program, thus the number of buses on the routes reduced
{"_id":"6756ceee5d929dcbbf062eaf","slug":"video-123-buses-went-from-kaithal-depot-to-attend-the-prime-ministers-program-thus-the-number-of-buses-on-the-routes-reduced","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कैथल डिपो से गई 123 बसें, ऐसे में रूटों पर कम हुई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में कैथल डिपो से गई 123 बसें, ऐसे में रूटों पर कम हुई बसें
पानीपत में महिलाओं के लिए शुरू की गई योजना बीमा योजना को लेकर आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में सोमवार को कैथल डिपो से 123 रोडवेज बसों को भेजा गया। हालांकि बसों की मांग 157 की आई थी, लेकिन यात्रियों को परेशानी न हो। इसे मद्देनजर रखते हुए 123 बसे भेजी गई।
सोमवार को रैली में ज्यादा बसें जाने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस दौरान चीका, जींद, कुरुक्षेत्र, हिसार चंडीगढ़, करनाल सिरसा के रूट ज्यादा प्रभावित रहें। ग्रामीण रूटों पर भी लोगों को निजी वाहनों या प्राइवेट बसों का ही सहारा लेते देखा गया। सभी बसें सुबह से लेकर शाम तक पानीपत में ही रही। बता दे कि डिपो में इस समय 192 बसें ही हैं। इनमें से भी करीब 20 बसें खराब होने के कारण चल नहीं रही हैं।
पूरा दिन यात्रियों को ज्यादा परेशानी उठानी होगी। बस स्टैंड पर भी दिनभर यात्रियों की भीड़ रही। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कैथल डिपो में बीएस-6 की जगह पुरानी 48 बसें आई थी। इन बसों में कुछ ना कुछ कमियां हैं, जिस कारण आधी बसें चल नहीं पा रही हैं।
रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि कैथल डिपो में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सिरसा डिपो की बसें भी आई थी। ऐसे में सरकार के आदेशों के तहत इन बसों को कार्यक्रम के लिए भेजा गया था। इस कार्यक्रम में 157 बसों को भेजा जाना था, लेकिन यात्रियों की समस्या को देख महज 123 बसें ही कार्यक्रम के लिए गई थी। इन बसों में सिरसा डिपो की भी बसें शामिल थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।