{"_id":"675723e4a0b93d642c062caf","slug":"video-submitted-leaflet-against-hindu-atrocities-bangladesh-made-demand-indian-government","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बांग्लादेश में हिन्दू अत्याचार के खिलाफ साैंपा पत्रक, भारत सरकार से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बांग्लादेश में हिन्दू अत्याचार के खिलाफ साैंपा पत्रक, भारत सरकार से की ये मांग
राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में वाराणसी के जिला मुख्यालय पर बांग्लादेशी कट्टरपंथी का पुतला फूंका एवं प्रधानमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। वाहिनी ने भारत सरकार से बांग्लादेश सरकार पर दबाव डालकर धर्मगुरु चिन्मय कृष्ण दास को रिहा करने, हिन्दू समुदाय के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ कठोर कदम उठाने और धर्मस्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि बांग्लादेश ऐसा नहीं करता है तो भारत सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इसके साथ ही, हिन्दू बाहुल्य क्षेत्रों में हिन्दू समुदाय की सुरक्षा के लिए अलग देश बनाने की भी मांग की गई है। इस अवसर पर प्रदीप गुप्ता, मनीष सिंह रघुवंशी, जयप्रकाश मिश्रा, श्रीनिवास पांडेय, धूपेंद्र पांडेय, दीपक सिंह, राजकुमार सिंह, प्रमोद पाण्डेय, अनिता दास, दुर्गा साहनी, मीरा पांडेय, गीता देवी, रीता यादव, रेनू विश्वकर्मा, दीपा पांडेय, मुकेश शास्त्री, आनंद राय, अभिषेक, विनोद कुमार, सनी पांडेय आदि लोग माैजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।