{"_id":"67570ea50664aa18df018bfb","slug":"video-amethi-katata-ka-janama-para-mahalo-na-gaya-sahara-gava-ma-haaa-samahaka-bhaja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Amethi: कुत्ते के जन्म पर महिलाओं ने गाया सोहर, गांव में हुआ सामूहिक भोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Amethi: कुत्ते के जन्म पर महिलाओं ने गाया सोहर, गांव में हुआ सामूहिक भोज
कुतिया ने बच्चों को जन्म दिया तो गांव की महिलाओं ने ढोलक की थाप पर सोहर गीत गाया। इसके बाद विधि विधान से पूजन आदि के बीच कई रस्में निभाई गईं। मोहल्ले के लोगों ने एकत्र होकर सामूहिक भोज का भी आयोजन किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जायस कस्बे में रविवार शाम जानवरों के प्रति मनुष्य का प्रेम अलग अंदाज में दिखा। कस्बे के वार्ड नंबर छह में चार दिन पहले एक कुतिया ने बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद मोहल्ले की रेखा और सोनी ने कुतिया के बच्चे का निकासन किया। उसे बकायदा नहलाया गया। मिठाई बांटी गई। रात्रि भोज में मोहल्ले के लोग शामिल हुए।
रेखा ने बताया कि यह खुशी परिवार में एक नए सदस्य के आने जैसी है। कुतिया को पाला गया था, उसने चार पिल्लों को जन्म दिया है। इसके बाद घर के बच्चों ने उसका जन्मोत्सव मनाने की जिद की। जिसके बाद सभी ने मिलकर जन्मोत्सव मनाया तो इसकी चर्चा हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।