{"_id":"6756b85307c5b01d0e0497b5","slug":"video-grp-caught-a-noise-in-chandauli-he-used-to-make-the-goods-disappear-as-soon-as-the-eyes-moved-away","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंदौली में जीआरपी ने पकड़ा चोर, नजर हटते ही सामान कर देता था गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंदौली में जीआरपी ने पकड़ा चोर, नजर हटते ही सामान कर देता था गायब
जीआरपी और आरपीएफ ने पीडीडीयू जंक्शन से सोमवार को शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से 10 हजार रुपए नगदी, मोबाइल और आभूषण बरामद हुआ है। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अपराधियों कि धर पकड़ के लिए आरपीएफ और जीआरपी लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोमवार की सुबह चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर तलाशी लेने पर चोरी के चार मोबाइल बरामद हुए। कोतवाली लाकर जांच करने पर 10 हजार 300 रुपए नकद, चांदी के आभूषण आदि बरामद हुए। युवक ने अपना नाम महेश डोम बताया। जीआरपी निरीक्षक ने बताया कि इस चोर की काफी दिनों से तलाश थी। यह घुमंतू है। वह जहां भी सोता वही घटनाओं को अंजाम दे देता। फिलहाल उसके पता के तौर पर मुगलसराय स्थित जीटीआर ब्रिज के पास राममंदिर डोमखाना था। वर्तमान में यह स्थान ध्वस्त हो चुका है। महेश डोम पर पीडीडीयू के साथ वाराणसी और प्रयागराज में 36 से अधिक मुकदमेँ दर्ज हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि चोर को पकड़ पाना बहुत मुश्किल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।