{"_id":"67572219a2c9a2e02a06ac61","slug":"video-case-death-three-people-sonbhadra-villagers-blocked-road-demand-compensation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में तीन लोगों की माैत का मामला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मुआवजे की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में तीन लोगों की माैत का मामला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मुआवजे की उठी मांग
सोनभद्र के कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर हर्रा गांव के पास रविवार की रात सड़क हादसे में फुफेरे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत के मामले में सोमवार की शाम ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। गांव के सामने मुख्य सड़क पर उतरे ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसओ ने आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। हर्रा गांव निवासी विकास चेरो (21) पुत्र रामसिंगार चेरो, राहुल पासवान (26) पुत्र ज्वाला पासवान, कृष्णा पासवान (24) पुत्र लौटन पासवान रविवार को रामगढ़ में क्रिकेट खेलने गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे। हर्रा गांव के ही बिलरुआ टोला के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे में लड़खड़ाते हुए उनकी आगे जा रही ट्रैक्टर में भिड़ गई। इस हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल और कृष्णा आपस में फुफेरे भाई थे। सोमवार को दुद्धी सीएचसी में तीनों के शव का पोस्टमार्टम हुआ। शाम करीब पांच बजे ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। गांव के समीप कोन-तेलगुड़वा मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर कोन एसओ गोपालजी गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों का कहना था कि हादसा ट्रैक्टर की टक्कर से हुआ है। ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाया जाए। एसओ ने बताया कि चालक पर केस दर्ज हो चुका है। पीड़ितों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी। करीब दो घंटे बाद शाम सवा सात बजे जाम समाप्त हुआ। परिजनों के मुताबिक राहुल की ससुराल रामगढ़ में है। उसे दो बच्चे भी हैं। क्रिकेट खेलने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ ससुराल में रूक गया था। वहां से देर रात वापस घर के लिए रवाना हुए। उसके फुफेरे भाई कृष्णा पासवान को भी तीन बच्चे हैं, जबकि विकास चेरो की शादी नहीं हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।