{"_id":"685a90d84bac61e79b0f9ba3","slug":"video-person-died-after-being-hit-by-a-tractor-in-raigarh-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से शख्स की मौत, बेटे को बनाया आरोपी, पीड़ित ने सैंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में ट्रैक्टर की चपेट में आने से शख्स की मौत, बेटे को बनाया आरोपी, पीड़ित ने सैंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ट्रेक्टर के पहियों के नीचे आकर पिता की मौत हो जाने के बाद उसके ही बेटे को आरोपी बनाये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आज पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में कहा विजय यादव 26 साल निवासी धनागर ने बताया है कि 09 जून की शाम साढे 5 बजे उसके पिता अशोक यादव बालू से भरी ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 13 एएस 4993 को रज सारथी के साथ चलाकर उसके घर में खाली जगह पर खड़ी कर घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान ट्रेक्टर अचानक से आगे की ढूलने लगा।
प्रार्थी विजय यादव ने बताया इस दौरान ट्रेक्टर मालिक उत्तम सारथी के बेटे धीरज सारथी के कहने पर उसके पिता अशोक यादव ढूलते ट्रेक्टर पर चढ़ने लगा इस दौरान पैर फिसलने से ट्रेक्टर के पहियों के नीचे आ जाने से अशोक यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रार्थी विजय यादव ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद ट्रेक्टर मालिक दुर्घटनाकारी ट्रेक्टर को बदलकर दूसरी ट्रेक्टर को थाने में जब्त करवाया गया है। साथ ही साथ पंचनामा बनाकर कई जगह हस्ताक्षर कराये गए है और उसे ही उसके पिता का एक्सीडेंट करने का दोषी बनाया जा रहा है। ऐसे में पीड़ित युवक आज पूरे परिवार समेत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।