{"_id":"68f5def796e33352da01a048","slug":"video-deputy-cm-vijay-sharma-did-some-shopping-at-the-local-market-on-diwali-2025-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Diwali Video: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिवाली पर स्थानीय बाजार में की खरीददारी, 'लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali Video: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दिवाली पर स्थानीय बाजार में की खरीददारी, 'लोकल फॉर वोकल’ को बढ़ावा
स्थानीय कवर्धा विधायक और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दीपावली पर्व के अवसर पर ‘लोकल फॉर वोकल’ के संदेश को आत्मसात करते हुए कवर्धा में स्थानीय बाजार में पहुंचकर खरीदी की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर स्थानीय उत्पादों की खरीदी से न केवल छोटे व्यवसायियों और कारीगरों को प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि स्वदेशी अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। विजय शर्मा अपने चिरपरिचित सरल और सहज अंदाज में बाइक से कवर्धा भ्रमण करते हुए स्थानीय बाजार पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों और नागरिकों से आत्मीयता पूर्वक मुलाकात की तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। स्थानीय व्यापारियों ने डिप्टी सीएम के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे आमजन में ‘लोकल फॉर वोकल’ के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी। उन्होंने रोड किनारे बैठे दुकानदारों से दीपक, पूजा समाग्री, कमल, सिंघाड़ा, धान की बाली और अन्य वस्तुएं खरीदी। दीपावली के इस शुभ अवसर पर डिप्टी सीएम ने सभी से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय उद्योगों को समर्थन देने का आग्रह किया। उन्होंने स्थानीय होटल में जाकर बच्चों और स्थानीय लोगों के साथ नाश्ता भी किया। इसी प्रकार विजय शर्मा ने अपने निज निवास पर नगरपालिका परिक्षेत्र के लगभग 200 सफाई श्रमिक कमांडो को आमंत्रित कर उनके साथ जलपान किया और सादर सम्मान करते हुए उपहार भेंट किया। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में दीपावली के अवसर पर प्रथम बार किसी मंत्री ने अपने निज निवास में ऐसा आत्मीय आयोजन कराया है।विदित हो कि नगर में जब भी पर्व का उल्लास छाता है और घर-घर दीपों की जगमगाहट होती है, तब शहर की स्वच्छता व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे स्वच्छता दीदी और स्वच्छता कर्मी भाई जो प्रातः काल से लेकर देर तक सड़कों, मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों को चमकाते रहते हैं। इन्हीं निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले स्वच्छता कर्मियों के सम्मान आज विजय शर्मा ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए नगर की लगभग दो सौ स्वच्छता टीम के महिला और पुरुष सदस्यों को फटाखे, मिठाई और उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।