Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : खेत में घूम रहा था भारी भरकम मगरमच्छ, वन अमले ने रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में छोड़ा
{"_id":"654358dd6cd90eb6d50f0400","slug":"video-khata-ma-ghama-raha-tha-bhara-bharakama-magaramacachha-vana-amal-na-rasakaya-kara-khataghata-jalshaya-ma-chhaugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खेत में घूम रहा था भारी भरकम मगरमच्छ, वन अमले ने रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खेत में घूम रहा था भारी भरकम मगरमच्छ, वन अमले ने रेस्क्यू कर खूंटाघाट जलाशय में छोड़ा
कोरबा जिले के सरहदी गांव परसदा में खेत में मगरमच्छ होने से हड़कंप मच गया। धान कटाई करने पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अमले को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को खूंटाघाट जलाशय में छोड़ दिया। परसदा गांव कटघोरा वनमंडल के पाली वन परिक्षेत्र में स्थित है। यह गांव सरहदी इलाके में होने के साथ-साथ बिलासपुर जिले के खूंटाघाट जलाशय से लगा हुआ है। जिसके कारण आए दिन क्षेत्र में खूंटाघाट जलाशय से निकलकर मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्र तक पहुंच जाते हैं। बुधवार को भी एक मगरमच्छ परसदा तक जा पहुंचा। यह मगरमच्छ गांव में रहने वाले लखेश्वर जगत के खेत में डेरा डाला हुआ था। मगरमच्छ गांव में भी घुस गया था और हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया था। बहरहाल मगरमच्छ के जलाशय में छोड़े जाने से ग्रामीण राहत महसूस कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।