Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
VIDEO : principal along with two teachers raped a minor and arrested In Manendragarh
{"_id":"6745c433747039afec08f3ff","slug":"video-principal-along-with-two-teachers-raped-a-minor-and-arrested-in-manendragarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : मनेन्द्रगढ़ में प्रिंसिपल ने दो शिक्षकों के साथ नाबालिक को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : मनेन्द्रगढ़ में प्रिंसिपल ने दो शिक्षकों के साथ नाबालिक को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
मनेन्द्रगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र जनकपुर में शिक्षा जगत को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक प्रिंसिपल के साथ दो शिक्षकों ने मिलकर एक नाबालिक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके अलावा वन विभाग का एक कर्मचारी भी इस पूरे मामले में शामिल रहा। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक शासकीय स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को देवगढ़ के हाई स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुमार, शिक्षक कुशल सिंह परिहार, रावेन्द्र कुशवाहा ने एक वन कर्मी के साथ मिलकर जनकपुर के आदर्श कॉलोनी में एक किराए के मकान में नाबालिक छात्रा को ले गए और सभी ने बारी बारी से नाबालिक को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब पीड़िता ने इस बात की जानकारी लोगों को देने की बात कही तो आरोपियों उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। साथ-साथ यह भी कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को दोगी तो जान से मार देंगे। डरी सहमी बालिका कुछ दिनों तक चुप रही लेकिन उसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।