Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
सीएम विष्णुदेव साय का 'किसान अवतार': बैलों के साथ खेत में आये नजर, हल चलाकर की बियासी
{"_id":"6a83083cb06a26fd3f0f6372","slug":"video-saema-vashhanaethava-saya-ka-kasana-avatara-bl-ka-satha-khata-ma-aaya-najara-hal-calkara-ka-byasa-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम विष्णुदेव साय का 'किसान अवतार': बैलों के साथ खेत में आये नजर, हल चलाकर की बियासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विष्णुदेव साय का 'किसान अवतार': बैलों के साथ खेत में आये नजर, हल चलाकर की बियासी
CG CM vishnudeo sai farming: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के लिये सावन सोमवार का तीसरा दिन खेती-किसानी के नाम रहा। वे सुबह-सुबह बैलों को लेकर पानी भरे खेत में हल की मूठ और बैलों को हांकने के लिये छड़ी थामे किसान के रूप में नजर आये। जशपुर जिले के अपने गांव बगिया में हल चलाकर बियासी की। इस दौरान उन्होंने खेती-किसानी से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को ताजा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वे किसान परिवार से हैं और बचपन से खेती-किसानी को बहुत करीब से देखा और अनुभव किया है। ये मोर माटी, मोर किसानी और मोर अभियान है। मुख्यमंत्री ने हरे-भरे खेत में मिट्टी की सौंधी सुगंध और बैलों के साथ खेती करते हुए कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है। खेतों के बीच बिताया समय मन को असीम सुकून देने के साथ नई ऊर्जा से भर देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।