राजनांदगांव में डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर और उपडाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल, दस्तावेज और अन्य सामग्री की बुकिंग सेवा उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस सुविधा के माध्यम से नागरिक अपने पार्सल, दस्तावेज और अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल एवं व्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से भेज सकते हैं।
डाक विभाग की यह सेवा सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय हैं। पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन और समयबद्ध सेवा प्रदान की जाती हैं। साथ ही ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी प्रदान की जाती है। इन डाकघरों में बुकिंग हेतु नागरिक अपना पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण और सही पता के साथ वैध पहचान पत्र प्रस्तुत कर, पार्सल का वजन और निर्धारित शुल्क जमा कर ट्रैकिंग रसीद प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रैकिंग रसीद के माध्यम से पार्सल की स्थिति ऑनलाईन देखी जा सकती हैं। डाक विभाग द्वारा बड़ा और भारी अंतर्राष्ट्रीय पासल के लिए डाकघर तक नि:शुल्क पिकअप की सुविधा प्रदान की जा रही हैं। जिससे की नागरिक, व्यापारी, विद्यार्थी और प्रवासी परिवार इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

महेंद्र कुमार शर्मा ने अधीक्षक प्रधान डाकघर राजनांदगांव ने कहा कि राजनांदगांव संभाग की सभी डाकघर में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल और दस्तावेजों को भेजे जाने की सुविधा प्रारंभ से ही उपलब्ध है। इसमें ऑनलाइन ट्रैकिंग की स्टेप बाय स्टेप सुविधा उपलब्ध है। जैसे ही बुक कराएंगे बुकिंग से लेकर वितरण तक का मैसेज जो प्रेषक हैं उन तक अपडेट होते रहेगा। जिससे उन्हें हर स्टेप की जानकारी मिलती रहेगी,यहां शुल्क दर बहुत कम है।