{"_id":"69d760a14eac6f7f07017ba7","slug":"girl-kidnapped-from-home-in-a-filmy-style-accused-arrested-within-hours-bastar-news-c-1-1-noi1494-4143669-2026-04-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्यार के चक्कर में अपहरण: घर से हाथ पकड़कर खींचा और कार में बिठाकर ले गए; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा सनकी आशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार के चक्कर में अपहरण: घर से हाथ पकड़कर खींचा और कार में बिठाकर ले गए; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा सनकी आशिक
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2026 02:22 PM IST
कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक बालिका का अपहरण कर लिया। यह घटना प्यार के चक्कर में जबरन शादी करने के इरादे से अंजाम दी गई थी। बालिका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर बालिका को मुक्त कराया।
अंतागढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि सात अप्रैल को अपहृता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रंजन मिश्रा ने अपने दो साथियों के साथ उनकी पुत्री को जबरदस्ती शादी करने के लिए घर से खींचकर गाड़ी में बिठाया। इन साथियों में प्रियांशु गुड्डू कुमार उपाध्याय (21 वर्ष) और लाली टेकाम (31 वर्ष) शामिल थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धारा बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और घेराबंदी कर उन्हें केवटी भानुप्रतापपुर के पास से पकड़ा।
पूछताछ में आरोपी रंजन मिश्रा ने बताया कि बालिका कुछ महीने पहले हैदराबाद में काम करती थी। वह भी उसी कंपनी में काम करता था और वहीं से बालिका से प्यार करने की बात कहता था। बालिका के हैदराबाद से वापस आने के बाद रंजन उसे लगातार परेशान कर रहा था। उसने बालिका से शादी करने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी। तीनों ने मिलकर बालिका को उसके घर से कार में जबरदस्ती बिठाकर अपहरण कर लिया।
बालिका के पिता द्वारा सात अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। अंतागढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को केवटी भानुप्रतापपुर के पास से धर दबोचा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत बालिका को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।