{"_id":"6996cbe6e119e4de7d03ab71","slug":"kondagaon-bypass-road-accident-bastar-news-c-1-1-noi1498-3968588-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोंडागांव: बायपास के T-शेप जंक्शन पर पहला हादसा, साइकिल सवार की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोंडागांव: बायपास के T-शेप जंक्शन पर पहला हादसा, साइकिल सवार की मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 03:25 PM IST
कोंडागांव शहर के T-शेप बायपास जंक्शन पर भारी वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही पहला बड़ा हादसा सामने आया है। आज नारंगी नदी पुलिया के पास स्थित T-शेप जंक्शन में ट्रक और साइकिल की टक्कर में 55 वर्षीय जगतूराम यादव, निवासी मसोरा, की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
बताया जा रहा है कि प्रशासन द्वारा 17 तारीख से कोंडागांव बायपास मार्ग पर भारी वाहनों को सुचारू रूप से डायवर्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। विशेषज्ञों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि बायपास को Y-शेप के बजाय T-शेप में बनाए जाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। उनका कहना था कि इस प्रकार के जंक्शन पर वाहनों की सीधी टक्कर का खतरा अधिक रहता है, जिससे भविष्य में जानमाल की हानि हो सकती है।
आज हुई दुर्घटना ने इन आशंकाओं को सही साबित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार तेज थी और जंक्शन पर उचित संकेतक एवं सुरक्षा व्यवस्था का अभाव दिखा। साइकिल सवार जगतूराम यादव ट्रक से टकरा गए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक समेत वाहन को थाने में खड़ा कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासनिक व्यवस्था और जंक्शन की डिजाइन को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जंक्शन पर तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।