सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Kondagaon MP Mahesh Kashyap described Chhattisgarh Budget 2026 as historic for Bastar

कोंडागांव: सांसद महेश कश्यप ने बजट 2026 को बताया ऐतिहासिक, कहा- शिक्षा-कृषि व महिलाओं के लिए बड़े प्रावधान

अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 03 Mar 2026 07:13 PM IST
Kondagaon MP Mahesh Kashyap described Chhattisgarh Budget 2026 as historic for Bastar

कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद महेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026 को बस्तर अंचल के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि फरवरी-मार्च 2026 सत्र में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में ठोस पहल है।

सांसद ने बताया कि शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। बस्तर संभाग के जगरमुडा और अबूझमाड़ में एजुकेशन सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यालय, आईटीआई, छात्रावास और शिक्षकों के आवास विकसित किए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के तहत 150 स्कूलों के उन्नयन के लिए 100 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। साथ ही निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए 33 करोड़ तथा समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से इंद्रावती नदी पर मटनार और देऊरगांव में दो बैराज तथा 68 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण के लिए 2024 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे लगभग 32 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होने की संभावना है। कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, कृषि पंप सब्सिडी के लिए 6700 करोड़ और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

महिला सशक्तिकरण के तहत महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अधोसंरचना विकास के अंतर्गत बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के उन्नयन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन और आवास योजनाओं के लिए भी पर्याप्त राशि तय की गई है। सांसद ने कहा कि यह बजट बस्तर के सर्वांगीण विकास की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बहादुरगढ़: बादली के दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव पेच

फतेहाबाद: महिला ने अस्पताल में युवक को पकड़कर पीटा, जमकर हुआ हंगामा

03 Mar 2026

गोंडा: होली पर मेडिकल कॉलेज हाई अलर्ट, 108-102 एंबुलेंस 24 घंटे तैनात

03 Mar 2026

Kullu: कला केंद्र में डीजे की धुन पर मनाई होली

03 Mar 2026

होलिका में मुहूर्त से पहले लगी आग, VIDEO

03 Mar 2026
विज्ञापन

श्री हनुमान सुंदरकांड समिति जमालपुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होलिका दहन उत्सव

03 Mar 2026

Bilaspur: शुरू हुई एचपी बोर्ड की परीक्षाएं, मुस्कुराते हुए परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थी

03 Mar 2026
विज्ञापन

इटावा: सैफई में सपा का होली मिलन समारोह, अखिलेश यादव ने नेताओं-कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

03 Mar 2026

बुलंदशहर: डिबाई में बाइक भिड़ंत के बाद युवकों में सड़क पर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

03 Mar 2026

गोंडा: चंद्रग्रहण के चलते गोंडा में मंदिरों के कपाट बंद, ज्योतिषाचार्यों ने दी जानकारी

03 Mar 2026

Shimla: हिमाचल में कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दी जानकारी

03 Mar 2026

ग्रेटर नोएडा: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को जेल भेजा; मोबाइल बरामद

03 Mar 2026

होली पर घर जाने की जल्दी में लापरवाही: फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, सामने आया वीडियो

03 Mar 2026

Kullu: व्यावसायिक शिक्षा को सशक्त बनाने का लिया प्रशिक्षण

03 Mar 2026

लखनऊ: चन्द्रग्रहण के चलते बंद रहे हनुमान सेतु सहित कई मंदिर

03 Mar 2026

ईरान–इस्राइल तनाव: यूएई में फंसा एमी विर्क का परिवार, सीएम मान कर रहे मॉनिटरिंग

Dharamshala: बोर्ड मुख्यालय से इस बार ऑनलाइन रखी जा रही परीक्षा केंद्रों पर नजर

03 Mar 2026

Bihar News: पांच साल के मासूम का शव मिलने से सनसनी, जंगल किनारे लावारिस हालत में पड़ा था; हड़कंप

03 Mar 2026

VIDEO: यौन क्षमता हो गई है क्षीण? ये डिवाइस दूर करेगी कमजोरी; मर्दानगी बढ़ाने के लिए सबसे बेहतर

03 Mar 2026

Solan: नालागढ़ में पेंशनर्स की समस्याओं पर हुआ मंथन

03 Mar 2026

Solan: धर्मपुर बाजार में खुले में जलाया जा रहा है कूड़ा

03 Mar 2026

Bilaspur: चोखणा के ग्रामीणों ने पन्याली पंचायत में विलय का जताया विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

03 Mar 2026

Una: श्रद्धालुओं ने संभाली सेवा की कमान, चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में खुद झाड़ू-पोछा लगाकर की सफाई

03 Mar 2026

लखनऊ: शोक के चलते बंद रहा इमामबाड़ा, निराश हुए बाहर से आने वाले पर्यटक

03 Mar 2026

अमृतसर में भाजपा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जोनल सिखलाई कार्यशाला शुरू

03 Mar 2026

लुधियाना के गुरु अंगद देव वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी में सालाना खेल आयोजित

03 Mar 2026

भारत-नेपाल सीमा सील, आवाजाही पर लगाई गई रोक

03 Mar 2026

पेट्रोल छिड़ककर पति को जिंदा जलाया

03 Mar 2026

संतोषपुरा में सरकारी डॉक्टर के घर फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

03 Mar 2026

VIDEO: होली पर 'प्रहलाद के गांव' में 'अग्निपरीक्षा', धधकते अंगारों से होकर निकले संजू पंडा

03 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed