सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Opposition to Proposal to Open Liquor Shop in Mardapal Women Submit Memorandum in Kondagaon

कोंडागांव: मर्दापाल में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव का विरोध, महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2026 07:26 PM IST
Opposition to Proposal to Open Liquor Shop in Mardapal Women Submit Memorandum in Kondagaon
कोंडागांव में ग्राम पंचायत मर्दापाल में देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान खोलने के प्रस्ताव का स्थानीय महिलाओं ने कड़ा विरोध किया है। जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़ी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम अजय उरांव को ज्ञापन सौंपते हुए इस प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

ज्ञापन में प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ एवं महिला कांग्रेस बस्तर की जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमारी ध्रुव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा जारी निविदा सूचना के माध्यम से मर्दापाल में शराब दुकान खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसका गांव के लोग विशेषकर महिलाएं विरोध कर रही हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण खराब होगा और युवा वर्ग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इससे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ ही आपराधिक घटनाओं जैसे झगड़े, गाली-गलौज, चोरी और लूटपाट की आशंका बढ़ जाएगी। साथ ही मुख्य मार्ग पर दुर्घटनाओं की संभावना भी अधिक हो जाएगी।

ग्रामीण महिलाओं ने यह भी कहा कि शराब की उपलब्धता बढ़ने से छोटे बच्चों और युवाओं का भविष्य प्रभावित होगा तथा नशे की प्रवृत्ति बढ़ेगी, जिससे पूरे गांव का माहौल बिगड़ सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि ग्राम पंचायत मर्दापाल एवं आसपास के क्षेत्रों में शराब दुकान खोलने के प्रस्ताव को तत्काल रद्द किया जाए। महिलाओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे उग्र आंदोलन, चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, पति ने लोहे की रॉड से वार कर ले ली पत्नी की जान

25 Mar 2026

Bareilly: बस अड्डे के पास नाले में गिरा युवक, 15 घंटे से फंसा, रेस्क्यू जारी

25 Mar 2026

Samba: हरसाथ धमाके से दहशत बरकरार, पुलिस ने खंगाले CCTV फुटेज

25 Mar 2026

चैत्र नवरात्र: चीची देवी स्थान पर छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जय माता दी की गूंज

25 Mar 2026

सीएम सैनी का पंजाब सरकार पर तीखा हमला, पेंशन और महिला योजनाओं पर उठाए सवाल

25 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: मिर्जापुर-रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर हुआ हादसा, तीन की मौत

25 Mar 2026

VIDEO: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दंपति समेत तीन की मौत

25 Mar 2026
विज्ञापन

VIDEO: सप्तमी पर जयकारों से गूंज उठा विंध्य धाम, मंगला आरती के साथ दर्शन के लिए उमड़े भक्त

25 Mar 2026

Punjab: मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने परिवहन विभाग की नई जिम्मेदारी संभाली

25 Mar 2026

पठानकोट के दंपति ने वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जीते मेडल

25 Mar 2026

बागपत: 'रोकेंगे तो भी नहीं रुकेंगे'-दादरी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश की सभा में लाखों की भीड़ का दावा

25 Mar 2026

प्राथमिक विद्यालय उदयगंज: कर्मचारी बोले- हमारे यहां ज्यादातर खाना स्टीम पर बनता है, सिलिंडर से सिर्फ रोटी बनाते

25 Mar 2026

लखनऊ: दारुल सफा ए ब्लॉक के सभागार में समाजवादी मजदूर सभा की बैठक, पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष धनी लाल श्रमिक

25 Mar 2026

जालंधर में बीएसएनएल एक्सचेंज में भीषण आग, कई इलाकों में संचार सेवाएं ठप

25 Mar 2026

लखनऊ: मंत्री जयवीर सिंह बोले- नौ साल पहले महिला सुरक्षित नहीं थी, यूपी में गुंडाराज था

25 Mar 2026

चंडीगढ़ सेक्टर 11 कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन

25 Mar 2026

मोहाली के सरकारी स्कूलों में एलसीडी से पढ़ाई शुरू

25 Mar 2026

सालाना आय 55 लाख रुपये कमा रहे योगेंद्र यादव मशरूम के उत्पादों को पहुंचा रहे देश- विदेश

25 Mar 2026

दोहा से दिल्ली लौटती फ्लाइट के पास दिखी मिसाइल से हड़कंप

25 Mar 2026

हिसार के एचएयू के कृषि मेले में एमबीए डिग्री वाले सुखराम देसी बीज से बदल रहे खेती की तकनीक

25 Mar 2026

रोहतक में चैत्र नवरात्र के तीसरे बुधवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

25 Mar 2026

लखनऊ: गोमती तट लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित छठ महापर्व

25 Mar 2026

नागालैंड पर केंद्रित छाया चित्रों की प्रदर्शनी

25 Mar 2026

Una: विधानसभा सदन में गरजे कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, बोले- सुक्खू सरकार का चौथा बजट हर वर्ग के लिए आया राहत लेकर

25 Mar 2026

Shamli: कांधला में व्यापारी से मारपीट पर भड़का गुस्सा, बाजार बंद कर कार्रवाई की मांग

25 Mar 2026

Sirmour: शमशेर स्कूल नाहन का अनोखा प्रयोग, कबाड़ से जुगाड़ कर बचाए लाखों रुपये

25 Mar 2026

Sirmour: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले- मेडिकल कॉलेज शिफ्ट ही करना था तो पहले करते

25 Mar 2026

कोल्ड स्टोरेज हादसा- जिला उद्यान अधिकारी पर गिरी गाज, मंत्री दिनेश प्रताप ने निलंबित करने का दिया निर्देश

25 Mar 2026

फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज गिरने के बाद मच गई आलू की लूट, बाइक और स्कूटी पर लादकर ले गए लोग

25 Mar 2026

कानपुर: गौरीककरा प्राइमरी स्कूल में बदहाली, स्कूल टाइम में झाड़ू थामे दिखे मासूम, पानी भरने को मजबूर नौनिहाल

25 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed