Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Movement of more than 10 villages affected due to dilapidated culvert in Jampara of Kondagaon
{"_id":"699b0845fe56d6d5b60752ad","slug":"road-kharab-bastar-news-c-1-1-noi1498-3979926-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुलिया से खतरा: कोंडागांव में 10 से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुलिया से खतरा: कोंडागांव में 10 से अधिक गांवों की आवाजाही प्रभावित, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2026 07:53 PM IST
Link Copied
कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत विश्रामपुरी से जुड़ने वाली बड़बत्तर पंचायत के जामपारा क्षेत्र में स्थित पुलिया गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मरम्मत के अभाव में यह पुलिया अब जानलेवा साबित हो सकती है। इसी मार्ग से ब्लॉक माकड़ी के रांधना गुहाबोरंड होकर आवाजाही होती है, जिससे इसका महत्व और बढ़ जाता है।
यह पुलिया बड़बत्तर के साथ साथ कुल्दाडिही, पीढ़ापाल, जोड़ेकेरा, तितरखंड, गम्हरी, बालेंगा, पिटिसपाल, हरवेल, धामनपुरी और किबड़ा समेत 10 से अधिक गांवों को जोड़ती है। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और किसानों का दैनिक आवागमन इसी रास्ते से होता है। शनिवार के साप्ताहिक बाजार के दिन दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही बढ़ने से स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है। संकरी और टूटी पुलिया से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया पिछले लगभग दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की। बारिश का मौसम नजदीक है, ऐसे में समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। पीढ़ापाल के सरपंच प्रतिनिधि मन्नु राम शोरी ने बताया कि यह पुलिया दोनों पंचायतों की सीमा पर स्थित है और लंबे समय से जर्जर है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए इसे तत्काल दुरुस्त किया जाना चाहिए।
ग्रामीण नोहरु मंडावी, मोहन नेताम, महगु मंडावी, बिरजु नेताम, चमरा मरकाम, लछमी शोरी और पुनाऊ शोरी सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।