{"_id":"699abcf4be263e54780d10bb","slug":"video-crowds-increased-in-long-distance-trains-on-the-occasion-of-holi-2026-02-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: होली के पर्व पर लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: होली के पर्व पर लंबी दूरी की ट्रेनों में बढ़ी भीड़
हिसार जिले में पड़ोसी राज्यों के दस हजार से अधिक प्रवासी श्रमिक काम कर रहे हैं। ये प्रवासी श्रमिक अब होली के त्यौहार पर अपने घर जाने के लिए ट्रेनों में टिकट बुक करवा रहे हैं। हिसार जंक्शन से जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में पिछले 15 दिनों से वेटिंग चल रही है। खासकर गोरखधाम सुपरफास्ट में लंबी वेटिंग है।
होली 2026 के दौरान हिसार से लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। कई ट्रेनें वेटिंग मोड में हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है, जो अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। यात्री सुबह से शाम तक रेलवे की आईआरसीटीसी वेबसाइट पर स्पेशल ट्रेनों की सूची चेक कर रहे है, लेकिन वेटिंग खत्म नहीं हो रही।
हिसार से होली स्पेशल ट्रेन और बुकिंग स्थिति को देखते हुए रेलवे ने हिसार-वलसाड स्पेशल ट्रेन के फेर बढ़ाए है। होली के चलते इस ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं, जो मार्च 2026 में यात्रा के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन बुकिंग तेजी से हो रही है। अन्य प्रमुख मार्गों की बात करें तो बिहार, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी मांग है। हिसार से जाने वाली लंबी दूरी की इन ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। गोखधाम सुपरफास्ट, हिसार-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस,जयपुर-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस,बांद्रा टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस अनेक ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। इन ट्रेनों की कंफर्म टिकट नही मिल पा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।