{"_id":"6853edc9d38e12a4070b85fe","slug":"video-sharbat-distributed-on-rahul-gandhi-birthday-message-of-brotherhood-given-dehradun-2025-06-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के जन्मदिन पर बंटा शरबत, भाईचारे का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी के जन्मदिन पर बंटा शरबत, भाईचारे का दिया संदेश
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस सेवा दल व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर में ‘मोहब्बत की दुकान’ के तहत शरबत वितरण किया। अतिरिक्त मुख्य संगठक मनमोहन शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए किया गया। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा के जरिए देशभर में एकता का संदेश दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा की नफरत की राजनीति के खिलाफ एकजुट हैं। पूर्व अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी गरीब, बेरोजगार, किसान और युवाओं की आवाज बनकर सामने आए हैं। पूर्व विधायक राजकुमार ने उन्हें युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।