Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The government is rendering Haryana barren by draining water from Bhakra; INLD will wage a decisive battle for the rights of farmers: Prof. Sampat Singh.
{"_id":"6a521982a61d645e060ba65f","slug":"video-the-government-is-rendering-haryana-barren-by-draining-water-from-bhakra-inld-will-wage-a-decisive-battle-for-the-rights-of-farmers-prof-sampat-singh-2026-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा में पंचर कर हरियाणा को बंजर बना रही सरकार, किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी इनेलो : प्रो. संपत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा में पंचर कर हरियाणा को बंजर बना रही सरकार, किसानों के हक के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी इनेलो : प्रो. संपत सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक एवं हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार बार-बार भाखड़ा कमांड से यमुना कमांड एरिया को पानी देने के लिए भाखड़ा में जगह-जगह पंचर कर रही है। पहले धमतान डिस्ट्रीब्यूटरी और सिवानी फीडर को यमुना का पानी मिलता था, लेकिन सरकार ने इन्हें भाखड़ा प्रणाली से जोड़ दिया। इस मनमाने फैसले से भाखड़ा कमांड का 240 क्यूसेक पानी कम हो गया है।
जगह-जगह पंचर करके यमुना कमांड एरिया में पेयजल सप्लाई दी जा रही है। उन्होंने आगाह किया कि यदि इसी तरह पानी काटा गया, तो भाखड़ा का पूरा एरिया बंजर बन जाएगा, जिससे फतेहाबाद, सिरसा, नलवा, हिसार शहर और आदमपुर में पानी का गहरा संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों के हक का पानी मारा गया, तो इनेलो चुप नहीं बैठेगी। प्रो. संपत सिंह ने साफ किया कि हरियाणा अपने अधिकार का पानी ले रहा था, न कि राजस्थान का।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अपनी ही पार्टी की राजस्थान सरकार से बात करनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने कोई प्रयास नहीं किया। पूर्व वित्तमंत्री संपत सिंह की मौजूदगी में फतेहबाद ब्लॉक समिति वार्ड नंबर 6 के सदस्य होशियार सिंह नहला ने जहां इनेलो में घर वापसी की वहीं बनगांव के पूर्व सरपंच सीताराम, मदनलाल और कुलदीप गिल ने भी इनेलो का दामन थामा। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ोली, जिला उप प्रधान जगदीश झाझड़ा, भारत सिंह ढिंगसरा, प्रदेश प्रवक्ता विकास मेहता, डॉ. रामफल, शहरी प्रधान यशपाल तनेजा व जिला मीडिया प्रभारी अमन शर्मा सहित भारी संख्या में इनेलो नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।