{"_id":"6a5a3fd1fbb3be226704c3f3","slug":"video-frustrated-by-a-three-day-power-outage-vented-their-anger-women-in-modinagar-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में बत्ती गुल: तीन दिन की बिजली कटौती से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूटा, बिजलीघर पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में बत्ती गुल: तीन दिन की बिजली कटौती से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूटा, बिजलीघर पर काटा हंगामा
नगर के गांव बेगमाबाद,दयापुरी और धर्मपुरी कॉलोनी की महिलाओं ने विद्युत कटौती से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात महेश मार्ग बिजली घर पर ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। गुस्साई महिलाएं हंगामा करते हुए अवर अभियंता के आवास तक पहुंच गई और वहां भी हंगामा काटा। महिलाओं का आरोप है बीते तीन दिनों से क्षेत्र में बार-बार घंटों तक विद्युत कटौती की जा रही है। भीषण गर्मी में विद्युत कटौती के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त कॉलोनियों से महिलाएं एकत्रित बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे महेश मार्ग बिजली घर पहुंची और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। धर्मपुरी कॉलोनी निवासी विमलेश ने बताया कि उनके क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार कई-कई बार घंटों तक विद्युत कटौती की जा रही है। आपूर्ति के समय बहुत कम वोल्टेज रहते है। विद्यु कटौती की कई बार शिकायत की गई मगर कोई समाधान नहीं हुई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पीने के पानी तक के लिए तरस गए है। इनवर्टर जार्च नहीं होने के कारण अंधेरे में रहना पड़ रहा है। महिलाओं ने काफी देर तक बिजली घर पर हंगामा किया। मगर अवर अभियंता वहां नहीं पहुंचे इस पर आक्रोशित महिलाएं गुरूद्वारा रोड़ स्थित अवर अभियंता के आवास पर ही पहुंच गई और वहां भी हंगामा किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। अधिशासी अभियंता ने फोन पर उन्हें शीघ्र समाधान का भरोसा देकर शांत कराया। वहीं अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि अचानक भार बढ़ने के कारण फाल्ट हो रहा था। नए उपकरण लगाकर भार दो भागों में बांट दिया गया है। आपूर्ति नियमित रहेगी। इस अवसर सुनीता, विमलेश, रेखा, कविता, राधा,सीमा और रामेश्वरी समेत कई महिलाएं मौजूद थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।