{"_id":"6a5a00290496707d2a0ffc91","slug":"video-bhu-vice-chancellor-launches-the-book-kashi-ke-kushwaha-kant-and-inaugurates-the-pavas-art-exhibition-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बीएचयू कुलपति ने किया 'काशी के कुशवाहा कांत' पुस्तक का लोकार्पण, 'पावस' चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन,VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू कुलपति ने किया 'काशी के कुशवाहा कांत' पुस्तक का लोकार्पण, 'पावस' चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन,VIDEO
वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक विजय विनीत की नवीन कृति 'काशी के कुशवाहा कांत' का लोकार्पण शुक्रवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने नागरी प्रचारिणी सभा, मैदागिन के सभागार में किया। समारोह में साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, संस्कृति और सामाजिक जीवन से जुड़े अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुस्तक काशी के चर्चित साहित्यकार कुशवाहा कांत के साहित्यिक अवदान और जीवन यात्रा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। कुशवाहा कांत तीन साहित्यिक पत्रिकाओं के संपादक रहे और उन्होंने 35 उपन्यासों की रचना की। उनके कई उपन्यासों पर फिल्में भी बनीं। वर्ष 1952 में रामकटोरा क्षेत्र में उनकी हत्या कर दी गई थी।
पुस्तक लोकार्पण के बाद बीएचयू कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने भारत कला भवन और नागरी प्रचारिणी सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'पावस' चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। नागरी प्रचारिणी सभा परिसर स्थित प्रतिपदा प्रदर्शनी कक्ष में आयोजित प्रदर्शनी में वर्षा ऋतु और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित विभिन्न चित्र प्रदर्शित किए गए।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कुलपति ने कलाकारों की सृजनात्मकता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां भारतीय कला, संस्कृति और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। कार्यक्रम में भारत कला भवन के निदेशक प्रो. श्रीरूप रे चौधुरी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में कला प्रेमी, साहित्यकार, शिक्षाविद, शोधार्थी, विद्यार्थी और शहर के गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।