फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Delhi Chief Minister Rekha Gupta arrived in Kashi welcomed by BJP leaders airport visit Vindhyachal temple

UP: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता काशी पहुंचीं, एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत; विंध्याचल भी जाएंगी

Sat, 18 Jul 2026 01:13 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 18 Jul 2026 01:13 PM IST
सार

CM Rekha Gupta Varanasi Visit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वाराणसी पहुंचीं। लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह सड़क मार्ग से मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुईं। शाम को नमो घाट से नाव द्वारा दशाश्वमेध घाट पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल होंगी।

विज्ञापन
Delhi Chief Minister Rekha Gupta arrived in Kashi welcomed by BJP leaders airport visit Vindhyachal temple
एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने सीएम रेखा गुप्ता का किया स्वागत। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi Visit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचीं। सुबह दिल्ली से रवाना होने के बाद वह पूर्वाह्न करीब 11:50 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचीं, जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद वह सड़क मार्ग से मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना हो गईं।

विज्ञापन




एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री रविंद्र जायसवाल, भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सकल पटेल, अपराजिता सोनकर, नम्रता चौरसिया, आयुषी श्रीमाली, कुसुम पटेल, विनीता सिंह, उत्तम ओझा, विपिन पाठक, सुनीता सिंह तथा भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष एवं प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एयरपोर्ट से सीधे सड़क मार्ग से मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना हुईं। वहां दोपहर करीब 1:30 बजे उन्होंने मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

मंदिर दर्शन के बाद शाम को वह पुनः वाराणसी लौटेंगी। कार्यक्रम के अनुसार शाम 6:25 बजे वह नमो घाट पहुंचेंगी, जहां से नाव के माध्यम से दशाश्वमेध घाट के लिए प्रस्थान करेंगी। शाम करीब 6:30 बजे दशाश्वमेध घाट पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में शामिल होंगी। इस दौरान वह घाट की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का भी अवलोकन करेंगी।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए वाराणसी और मिर्जापुर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एयरपोर्ट से लेकर विंध्याचल और गंगा घाटों तक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। उनके कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed