{"_id":"67cc4245792dbd3d40095f38","slug":"video-in-khurja-dm-and-ssp-talked-to-the-people-and-appealed-to-maintain-peace","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : खुर्जा में डीएम व एसएसपी ने लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : खुर्जा में डीएम व एसएसपी ने लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाने की अपील
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में जिलाधिकारी श्रुति व एसएसपी श्लोक कुमार ने शनिवार को रूट मार्च किया। साथ ही होलिका दहन स्थलों पर जाकर लोगों से वार्ता की। होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सौहार्द पूर्वक रमजान का पर्व बनाने की अपील की।
रूट मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर पदम की पुलिया, जेवर अड्डा चौराहा, गांधी रोड से पदम सिंह गेट चौराहा और वहां से छोटी होली मोहल्ला पहुंचा, जहां पर पिछले साल होली के दिन पर झगड़ा हो गया था। जहां पर एसएसपी ने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता की। होली पर शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
इसी के साथ स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि त्यौहार के दिन पुलिस निरंतर तैनात रहेगी और गश्त पर रहेगी। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल सूचित करें। पुलिस की ओर से जनता का पूरा सहयोग दिया जाएगा। इसके बाद वहां से हनुमान टिला मोहल्ला होते हुए मदार दरवाजा से वापस कोतवाली पहुंचे। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा पांडेय, सीओ विकास प्रताप सिंह, कोतवाली प्रभारी राजपाल तोमर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।