{"_id":"67cbee8e977b8fdd130bb36a","slug":"video-group-of-181-devotees-of-shri-shyam-sevak-mandal-left-for-jaitpur-dham-in-mahendragarh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में जैतपुर धाम के लिए श्रीश्याम सेवक मंडल के 181 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में जैतपुर धाम के लिए श्रीश्याम सेवक मंडल के 181 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना
श्री श्याम सेवक मंडल महेंद्रगढ़ की ओर से शनिवार सुबह 11 बजे जैतपुर धाम के लिए 181 महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का दल ध्वजा यात्रा के लिए रवाना हुआ। श्री श्याम सेवक मंडल के संस्थापक सुनील कुमार गर्ग ने बताया कि शनिवार को श्री रामलीला परिषद से बाबा श्याम निशान यात्रा जेतपुर धाम के लिए रवाना की गई। डीजे पर बाबा श्याम के भजनों पर दल के महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की टोली झूमते हुए रवाना हुई।
इस बार 181 महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। निशान यात्रा शहर के श्रीरामलीला परिषद में स्थित माता संतोषी मंदिर से शुरू होकर मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार होते हुए जेतपुर धाम के लिए रवाना हुई। उसके बाद गांव कलवाड़ी विद्यालय में दाेपहर को खाना-पीना व विश्राम की व्यवस्था तथा शाम को गांव राता कलां में जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर मंडल के प्रधान रामबाबू गोयल, पंकज गौड़, अमित गुप्ता, विवेक गुप्ता, दिनेश खोरीवाला, राहुल पंसारी, हंसराज पंसारी, अमित मेहता सहित अनेक सदस्य सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।