{"_id":"67cbecb589d5c9cbe9035c13","slug":"video-bulldozers-were-used-to-demolish-illegal-construction-in-village-pali-in-mahendragarh-police-force-was-deployed","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ में गांव पाली में अवैध निर्माण पर चले बुल्डोजर, पुलिस बल की रही तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ में गांव पाली में अवैध निर्माण पर चले बुल्डोजर, पुलिस बल की रही तैनाती
जिला नगर योजनाकार विभाग व ग्राम पंचायत की ओर से गांव पाली में अवैध रूप से पंचायती भूमि पर बनी दुकानों को गिराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सुबह दस बजे डीटीपी की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पाली में पहुंची थी।
हालांकि जब दुकानों पर बुल्डोजर चलाए गए तो कुछ ग्रामीणों ने इसका विरोध भी किया। लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती होने से ग्राम पंचायत एवं डीटीपी की संयुक्त कार्रवाई जारी रही। अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ने के लिए डीटीपी व ग्राम पंचायत की ओर से पुलिस से सहयोग लिया गया था।
सरपंच देशराज ने बताया कि ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से निर्माण किया हुआ था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। इसके बाद न्यायालय का फैसला ग्राम पंचायत के पक्ष में आने के बाद अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किसी भी प्रकार के उपद्रव व अनहोनी की आशंका को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में दुकानों को बुल्डोजर की सहायता से गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।