{"_id":"6a719081dfac582b4e0c8905","slug":"video-muradnagar-kanwariyas-move-towards-their-destination-on-the-delhi-meerut-highway-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanwar: मुरादनगर से गुजर रहा कांवड़ियों का जत्था, 167 KM से ला रहे कंधे पर भोले बाबा की मूर्ति; देखें Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar: मुरादनगर से गुजर रहा कांवड़ियों का जत्था, 167 KM से ला रहे कंधे पर भोले बाबा की मूर्ति; देखें Video
सावन की कांवड़ यात्रा धीरे धीरे चरम पर पहुंच रही है। दिल्ली-मेरठ मार्ग, पाइप लाइन मार्ग और गंगनहर पटरी पर शिवभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगनहर पटरी से 20 हजार से अधिक कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं। पूरा मार्ग 'बम-बम भोले' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान है। दिल्ली मेरठ मार्ग पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िये आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और धार्मिक झांकियां राहगीरों व स्थानीय लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। दिल्ली-मेरठ मार्ग, पाइप लाइन और गंगनहर पटरी पर चारों ओर भगवाधारी शिवभक्तों का रेला दिखाई दे रहा है। गंगनहर से दुहाई तक शाम होते ही लोगों की भीड़ कांवड़ यात्रा देखने के लिए पहुंचने लगती है। हजारों लोग सड़क किनारे खड़े होकर मनमोहक झांकियों का आनंद लेते हैं। गंगनहर पटरी से राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा की ओर जाने वाले कांवड़ियों का आवागमन लगातार जारी है। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।