{"_id":"683585c2f1d0e101e9027135","slug":"video-road-construction-work-in-kavi-nagar-industrial-area-going-on-for-last-6-months-2025-05-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में यहां कब बनेगी सड़क?: पिछले छह माह से चल रहा काम, आरटीओ ऑफिस भी है यहां, हर दिन होते हैं लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में यहां कब बनेगी सड़क?: पिछले छह माह से चल रहा काम, आरटीओ ऑफिस भी है यहां, हर दिन होते हैं लोग परेशान
कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र में सड़क बनाने का काम पिछले 6 माह से चल रहा है। फिलहाल एक तरफ की रास्ते को बंद कर दिया गया है। एक तरफ से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। हालांकि, इस तरफ भी सड़क किनारे खुदाई का काम चल रहा है। इसी मार्ग पर आरटीओ कार्यालय भी है। जहां रोजाना 400 से 500 लोगों आते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में भी भारी वाहन आते जाते रहते हैं। इस वजह से यहां पर रोजाना जाम लग रहा है। मंगलवार को भी वाहन एक दूसरे के सामने आ गए। जिसकी वजह से भयंकर जाम लग गया। दोपहर में लोगों को जाम से निकलने में 1 घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी हुई। इतना ही नहीं वाहनों की आवाज आई से हर समय धूल उड़ती रहती है लेकिन कार्यदायी संस्था पानी का छिड़काव तक करने के लिए तैयार नहीं है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। लोगों की समस्या पर भी कार्यादायी संस्था को ध्यान रखना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।