{"_id":"67e403bcd812c8048c08b014","slug":"video-talks-were-held-with-representatives-of-farmers-affected-by-wavecity-at-gda-office-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : किसानों की दो टूक, आश्वासन पर खत्म नहीं होगा धरना, जीडीए अधिकारियों ने की थी ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : किसानों की दो टूक, आश्वासन पर खत्म नहीं होगा धरना, जीडीए अधिकारियों ने की थी ये अपील
वेवसिटी से प्रभावित किसानों की जीडीए कार्यालय में बुधवार को सचिव राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में वेवसिटी के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई। अधिकारियों ने आश्वासन देकर किसानों से धरना खत्म करने की अपील की, लेकिन किसानों ने दो टूक कह दिया कि धरना किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगा। वार्ता के बाद जब किसान वेवसिटी के गेट पर बने धरना स्थल पर पहुंचे तो वहां पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने किसानों से धरना खत्म करने को कहा। इसी बात को लेकर किसानों की अधिकारियों ने तीखी नोकझोंक भी हुई। किसानों ने साफ कर दिया कि चाहे कितना भी पुलिसबल लगवा लो, जब तक मांग पूरी नहीं होगी, तब तक धरना खत्म नहीं होगा। किसानों ने यह भी कहा कि आश्वासन तो 2012 से ही मिलता आ रहा है, लेकिन समस्या का आज तक हल नहीं निकला। इसलिए अब समाधान के बाद ही धरना खत्म होगा। किसान सेना के अध्यक्ष अवनीत पंवार ने बताया कि वेवसिटी में किसानों की जमीन का अधिग्रहित सशर्त हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।