{"_id":"67e3a36e966e1c684d0e7821","slug":"video-in-sonbhadra-the-trailer-hit-the-pickup-during-overtaking-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने मारी टक्कर, पिकअप पलटी, खलासी गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में ओवरटेक के दौरान ट्रेलर ने मारी टक्कर, पिकअप पलटी, खलासी गंभीर रूप से घायल
सिदहवां क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दूध ले जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से खलासी की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वाराणसी से अमूल दूध लेकर एक पिकअप अनपरा की ओर जा रही थी। सिदहवां पहुंचने पर एक खाली ट्रेलर पिकअप को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन को देख ट्रेलर चालक ने अचानक कट मारा, जिससे ट्रेलर के पिछले हिस्से से पिकअप की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में पिकअप चालक पवन यादव (34) निवासी गाजीपुर को मामूली चोटें आईं, जबकि खलासी प्रदीप सोनकर (37) निवासी चांदपुर, वाराणसी को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया। डॉक्टरों ने प्रदीप की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में पिकअप में रखा दूध और अन्य सामान सड़क पर बह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।