Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bhadohi News
›
VIDEO : In Bhadohi a girl committed suicide by hanging herself with a dupatta family dispute came to the fore investigation continues
{"_id":"67e3b61287843b3531053a1f","slug":"video-in-bhadohi-a-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-with-a-dupatta-family-dispute-came-to-the-fore-investigation-continues-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में दुपट्टे के फंदे से लटककर युवती ने की खुदखुशी, पारिवारिक विवाद आया सामने, तफ्तीश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में दुपट्टे के फंदे से लटककर युवती ने की खुदखुशी, पारिवारिक विवाद आया सामने, तफ्तीश जारी
भदोही कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा धरमपुरी गांव में बुधवार को दुपट्टे के फंदे से लटककर नाजिया बानो 21 पुत्री कुर्बान शाह ने जान दे दी। घटना से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती ने किन कारणों से यह कदम उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका। बताया जाता है कि नाजिया बानो का बुधवार की सुबह परिवार वालों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसको लेकर वह नाराज हो गई और कमरे में जाकर बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब परिवार वाले उसे बुलाने गए तो कोई आवाज नहीं आई। यह देख परिजन परेशान हो गए। खिड़की से झांककर देखा तो वह दुपट्टे को लोहे के एंगल में फंसाकर लटक गई थी। खबर मिलने पर प्रभारी निरीक्षक भदोही सच्चिदानंद, उप निरीक्षक कमलेश सिंह और चौकी इंचार्ज मोढ़ मोहम्मद एस खान मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आत्महत्या करने का कारण अभी नही मिल पाया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवती की आत्महत्या को लेकर गांव में तरह- तरह की चर्चाएं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।