{"_id":"67e3a343221e4e5dd1065c5a","slug":"video-fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-ballia-four-residential-huts-burnt-to-ashes-2025-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में शार्ट सर्किट से लगी आग, चार रिहायशी झोपड़ियां राख, मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में शार्ट सर्किट से लगी आग, चार रिहायशी झोपड़ियां राख, मची अफरा-तफरी, ग्रामीणों ने पाया काबू
दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव में मंगलवार की देर शाम शार्ट सर्किट से लगी आग में चार झोपड़ियां, भूसा का गोदाम सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर गांव निवासी दिनेश्वर यादव पुत्र जगदीश यादव का परिवार झोपडी बनाकर अपना जीवन यापन करता था। मंगलवार देर शाम शार्ट सर्किट से एक झोपडी में आग लग गई और देखते देखते उसकी तीन झोपड़ियों के साथ बगल के मनु यादव, विशेश्वर यादव, घुरबीगन यादव और महेश्वर यादव की झोपड़ियां और उसमें रखा समान फसल काटकर रखा भूसा सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पुलिस ग्राम प्रधान सहित भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग को बुझाया तब तक इन झोपड़ियों में रखा दैनिक उपभोग के सभी समानों के साथ फसल काटकर रखा अनाज भूसा पलंग चारपाई आदि समान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान डिम्पल गुप्ता ने बताया कि मैने एक सप्ताह का भोजन की व्यवस्था कर दिया है। क्षेत्रीय लेखपाल को मामले की सूचना दे दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।