{"_id":"6880d1f57c3738e0040554d1","slug":"video-water-entered-basement-of-pratik-society-and-service-lane-of-nh-9-also-submerged-due-to-rain-today-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: बारिश से प्रतीक सोसाइटी के बेसमेंट में पानी, NH 9 की सर्विस लेन भी डूबी; कई जगह जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: बारिश से प्रतीक सोसाइटी के बेसमेंट में पानी, NH 9 की सर्विस लेन भी डूबी; कई जगह जलभराव से लोग परेशान
गाजियाबाद में आज हुई बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया। एक तरफ एनएच 9 की सर्विस रोड पर पानी भर गया। तो वहीं दूसरी तरफ बारिश होते ही फिर प्रतीक सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर गया। आज सुबह से दोपहर तक निरन्तर कभी कम कभी तेज बारिश हुई। परिणाम स्वरूप महानगर के विभिन्न भागों में भारी जल भराव की स्थिति बन गई। फेडरेशन आफ लाइनपार आर डबलयू ए के अध्यक्ष आर के आर्य ने बताया कि आज हुई बारिश से बागू बाईपास क्षेत्र के भीम नगर व आसपास की कॉलोनियों में बरसात का पानी अनेकों घरों में घुस गया और गलियों में पानी के ठहराव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आर के आर्य ने यह भी बताया कि बाईपास के इस ओर की कालोनी सर्वोदय नगर का भी बुरा हाल है।घुटनों-घुटनों पानी में लोग चलने को मजबूर हैं। उल्लेखनीय है कि मेरठ एक्सप्रेसवे बनने के बाद पानी भराव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नाले और नालियों से पानी की निकासी गहराई होने के कारण प्रभावहीन हो गई है। गत छह सात वर्षों से लाइनपार फेडरेशन के पदाधिकारी इस विकराल समस्या के स्थायी समाधान हेतु अनेकों बार निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कर चुके हैं, योजनाएं स्वीकृत भी हुई किंतु धरातल पर कुछ होना बाकी है। फेडरेशन के महासचिव नेमपाल चौधरी का कहना है कि भीमनगर आर डबलयू ए के पदाधिकारियों ने पार्षद से लेकर सांसद तक अनेकों बार बताया कि हाईवे निर्माण के बाद बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। बहुत ही आवश्यक है। विधायक और सांसद ने ठोस आश्वासन के साथ-साथ प्रशासन पर दबाव बनाकर योजना स्वीकृत भी कराई गई, जो अभी बजटीय व्यवस्था में अटकी पड़ी है। लाइनपार फेडरेशन मांग करती है कि इस क्षेत्र की पानी भराव/निकासी की समस्या का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। ताकि इस क्षेत्र की जनता को प्रतिवर्ष होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। गलियों में पानी भराव के वीडियो संलग्न है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।