{"_id":"6a8462a95a0c45186f0a44d5","slug":"video-71-km-stretch-from-iffco-chowk-to-spr-in-gurugram-to-be-improved-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: इफ्को चौक से एसपीआर तक सुधरेगी 7.1 किमी सड़क, सेक्टर 68 और 69 में बनेगा नया लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: इफ्को चौक से एसपीआर तक सुधरेगी 7.1 किमी सड़क, सेक्टर 68 और 69 में बनेगा नया लिंक
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की दो प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में मंगलवार की शाम हुई हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में दोनों परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। सेक्टर 68/69 के बीच मिसिंग लिंक का निर्माण होगा। जबकि, इफ्को चौक से दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) तक 7.1 किलोमीटर सड़क कॉरिडोर का अपग्रेडेशन शामिल है।
इफ्को चौक से एसपीआर तक 7.1 किलोमीटर लंबे सड़क कॉरिडोर का विशेष मरम्मत और अपग्रेडेशन किया जाएगा। इसमें सेक्टर 28/29, 43/44, 52/52ए और 56/57 को विभाजित करने वाली सड़कें शामिल हैं। पूरे कॉरिडोर की मुख्य सड़क पर बिटुमिनस ओवरले किया जाएगा। दोनों ओर फुटपाथ और साइकिल ट्रैक विकसित किए जाएंगे। सेक्टर 68 और 69 को विभाजित करने वाली सड़क पर मिसिंग लिंक और सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इससे एसपीआर और गुरुग्राम-सोहना हाईवे के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही सेक्टर 68, 69, 70, 70ए, 75 और 76 की पहुंच भी आसान होगी। योजना के तहत करीब 900 मीटर नई मुख्य सड़क बनाई जाएगी और 1,100 मीटर मौजूदा सड़क पर बिटुमिनस लेयर बिछाई जाएगी। करीब 26.83 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।