{"_id":"6a2d4f23ba45b0305106c7ad","slug":"video-gurugram-drainage-in-manesar-to-improve-4-km-2026-06-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Gurugram: मानेसर में जल निकासी होगी बेहतर, नाहरपुर-कासन में 4 करोड़ की लागत से डेढ़ KM लंबा नाले का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram: मानेसर में जल निकासी होगी बेहतर, नाहरपुर-कासन में 4 करोड़ की लागत से डेढ़ KM लंबा नाले का निर्माण
नगर निगम मानेसर क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। इसी के तहत नाहरपुर-कासन क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा है। यह नाला आईएमटी में नाहरपुर चौक से लेकर डोनाल्डसन कंपनी तक बनाया जाएगा। परियोजना पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि मानसून के दौरान क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए इस नाले का निर्माण किया जा रहा है। बारिश के समय कई जगहों पर पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नाला बनने के बाद बरसाती पानी की निकासी आसान होगी और सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या कम होगी।
निगम की ओर से निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है, ताकि मानसून शुरू होने से पहले काम पूरा किया जा सके। इसके पूरा होने से आसपास के लोगों, कर्मचारियों और वाहन चालकों को जलभराव की समस्या से सामना नहीं करना पडे़गा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।