{"_id":"6a771398cd2b2f254e0726f9","slug":"video-municipal-corporation-employees-strike-in-gurugram-extended-until-august-11-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: 11 अगस्त तक बढ़ी नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: 11 अगस्त तक बढ़ी नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी
गुरुग्राम: हरियाणा सरकार पर वादा खिलाफी और मांगों को लागू करने में टालमटोल का आरोप लगाते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने राज्य कमेटी की ऑनलाइन बैठक के बाद प्रदेशव्यापी हड़ताल को तीन दिन और बढ़ाकर 11 अगस्त तक करने का निर्णय लिया है। शनिवार को बारिश और खराब मौसम के बावजूद नगर निगम गुरुग्राम के कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे।
पुराने नगर निगम कार्यालय में आयोजित धरने की अध्यक्षता नगर निगम इकाई प्रधान बसंत कुमार और अग्निशमन विभाग के जिला उपप्रधान जोगिंदर ने संयुक्त रूप से की। संचालन इकाई सचिव धर्मेंद्र जिंघाला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 13 मई को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते में कई मांगों पर सहमति बनी थी। अब तक इस संबंध में आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।