{"_id":"67a8ad7363771d6ac105d846","slug":"video-500-participants-participated-in-karate-championship-mabuni-cup-in-noida","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नोएडा में कराटे चैंपियनशिप माबुनी कप में 500 प्रतिभागियों ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नोएडा में कराटे चैंपियनशिप माबुनी कप में 500 प्रतिभागियों ने की भागीदारी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 06:58 PM IST
नोएडा सेक्टर-21ए नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार को टीएसकेए शीतो रियू नेशनल कराटे चैंपियनशिप माबुनी कप 2025 का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेडिशनल शीतो रियू कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (टीएसकेए) द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के करीब 500 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह आयोजन कराटे के प्रति खिलाड़ियों की लगन और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए आयोजित किया गया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में देश भर से आए हुए कराटे के खिलाड़ियों ने अपनी शक्ति, दक्षता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु समूहों और श्रेणियों में बालक व बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन को देखकर अभिभावक भी खूब रोमांचित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे हुई। जिसमें ट्रेडिशनल शीतो रियू कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।