{"_id":"6881e99d1604f04f4806f58b","slug":"video-acp-praveen-taught-the-students-about-safety-success-and-vigilance-in-the-police-school-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला में एसीपी प्रवीण ने बच्चों को दी सुरक्षा, सफलता और सतर्कता की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला में एसीपी प्रवीण ने बच्चों को दी सुरक्षा, सफलता और सतर्कता की सीख
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:36 PM IST
Link Copied
नोएडा के सेक्टर-53 स्थित सरकारी कंपोजिट विद्यालय में गुरुवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसीपी-1 प्रवीण उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए जीवन में सफलता पाने के लिए सकारात्मक सोच, कड़ी मेहनत, अनुशासन और गलत संगत से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
एसीपी प्रवीण ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और समझाया कि किस तरह ये आदत युवाओं का भविष्य बर्बाद कर सकती है। उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में उन्होंने पुलिस के सभी जरूरी हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112, 1090, 1098 समेत अन्य नंबरों की जानकारी दी और बताया कि किस स्थिति में कौन-सा नंबर उपयोगी हो सकता है। साथ ही उन्होंने साइबर सुरक्षा के मुद्दे पर भी विस्तार से बात की और छात्रों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग जैसे खतरों से बचने की चेतावनी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।